इस एसएमएस को भेजने का खर्चा केवल 1 रुपया है, आपके द्वारा भेजे गए संदेशों के जरिये जितना पैसा इकट्ठा होगा , सरकारी कर चुकाने के बाद वो सारा का सारा पैसा चाइल्ड लाइन संस्था को जायेगा. चाइल्ड लाइन भारत की पहली नि:शुल्क हेल्पलाइन है जो संकट ग्रस्त बच्चों तथा उनकी आपात कालीन जरूरतों पर तुरंत प्रतिक्रिया देती है तथा उनको लम्बी अवधि के संरक्षण तथा पुनर्वास कार्यक्रमों से जोडती हैं. आप एक से ज्यादा एसएमएस भी भेज सकते हैं. अगर आप इस संस्था को और भी सहयोग राशी देना चाहते हैं तो चेक बना कर एक्सिस बैंक की अपनी नजदीकी शाखा में जमा करवा सकते हैं, चेक जमा करने सम्बंधित अधिक जानकारी आपको एक्सिस बैंक की हर शाखा में मिलेगी . आप संस्था के वेबसाइट्स पर जाकर रकम ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर सकते हैं .
इस देश की जनता के सहयोग से जितनी भी रकम इकट्ठा होगी उतनी ही रकम रिलायंस फाउन्डेशन इस संस्था को देगी, रिलायंस फाउन्डेशन , सत्यमेव जयते की जन-कल्याण सहयोगी संस्था है.