इस SMS को भेजने का खर्चा सिर्फ १ रुपया है, आपके द्वारा भेजे गए संदेशों के जरिये जितना पैसा इकट्ठा होगा , सरकारी कर चुकाने के बाद वो सारा का सारा पैसा "स्नेहालय " संस्था को जायेगा. स्नेहालय एक ऐसी संस्था है जो कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कार्य करती है और अनाथ बच्चिओं को सहारा देती है. आप एक से ज्यादा SMS भी भेज सकते हैं. अगर आप इस संस्था को और भी सहयोग राशी देना चाहते हैं तो स्क्रीन पर दिए गए नाम से चेक बना कर आप axis बैंक की अपनी नजदीकी शाखा में जमा करवा सकते हैं, चेक जमा करने सम्बंधित अधिक जानकारी आपको एक्सिस बैंक की हर शाखा में मिलेगी . आप संस्था के वेबसाईट पर जाकर रकम ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर सकते हैं.
इस देश की जनता के सहयोग से जितनी भी रकम इकट्ठा होगी चाहे वो SMS या चेक के जरिये हो या ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिये, उतनी ही रकम रिलायंस फाउन्डेशन इस संस्था को देगी , रिलायंस फाउन्डेशन , सत्यमेव जयते की जन-कल्याण सहयोगी संस्था है.