सत्यमेव जयते - परिचय
सत्यमेव जयते एक ऐसी खिड़की है जिसको खोलकर अगर आप बाहर झांकते हैं, तो आप खुद को ही अन्दर देखते हुए पाते हैं. इसमें आप जो भी देखेंगे वो सत्य होगा, अपने सभी पहलुयों के साथ- सुन्दर, प्रेरक, विचारोत्तेजक और कठोर.
सत्य हमेशा हमारे साथ होता है, हमारी गली में, हमारे घर में, बगल के कमरे में, तकिये के नीचे या सुबह के नाश्ते के मेज पर.
सत्य हमेशा हमारे साथ होता है, हमारी गली में, हमारे घर में, बगल के कमरे में, तकिये के नीचे या सुबह के नाश्ते के मेज पर .
और जब हम सत्य को पहचान लेते हैं, जान लेते हैं कि यह हमारी प्यारी चीजों का हिस्सा है. फिर क्या? यह विचार करने का समय है - और शायद कुछ करने का भी.
जुड़िये आमिर खान और स्टार इंडिया के साथ, सत्यमेव जयते में - एक उम्मीद की मार्मिक, चुनौतीपूर्ण खोज - 6 मई से प्रत्येक रविवार सुबह 11 बजे