हमारे अस्तित्व के लिए हवा के बाद सबसे महत्वपूर्ण जल है. वर्तमान में हमारी आवश्यकताओं के अनुसार पर्याप्त जल उपलब्ध है, पर एक ऐसा समय आने वाला है जब हमें पेट्रोल के बराबर मूल्य पर पानी मिलेगा. देश के कुछ भागों में ऐसी स्थिति पहले से ही मौजूद है तथा पानी के लिए होने वाली लड़ाइयाँ अब आम बात हो गयी हैं. इसका समाधान जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन में निहित है, जिसे कुछ लोगों ने अमल में लाना प्रारंभ कर दिया है.
सी लाइन CHS तथा उनके वर्षा जल संचयन की पहल के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें