घरेलू हिंसा
एपिसोड ७: घर में खतरा
अनगिनत महिलाओं के लिए विवाहित जीवन में प्रवेश करने का अर्थ अक्सर एक तनावपूर्ण तथा हिंसापूर्ण अस्तित्व की शुरुआत होती है. अधिकांश पुरुषों की मानसिकता में अपनी पत्नी को पीट देने का कृत्य एक शक्तिशाली पुरुष के उचित व्यवहार के रूप में अन्दर तक समाया हुआ है, पर इसका परिणाम कई बार पत्नी और बच्चों के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और बिखरा हुआ एक दुखी घर होता है. घरेलू हिंसा की यह धारणा पितृसत्ता की अवधारणा पर आधारित है जिसे समानता में बदलने की आवश्यकता है.