हर जान कीमती है
एपिसोड ४: चिकित्सा सेवायों में सुधार की जरुरत
लोग चिकित्सकों पर यह सोच कर विश्वास करते हैं कि वे अपने ज्ञान और कौशल से उनके स्वास्थ्य को सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं, पर जब इस ज्ञान का दुरूपयोग उनके भरोसे का अनुचित लाभ उठाने में किया जाता है तो चिकित्सीय देखभाल एक दु;स्वप्न बन जाती है. यह व्यवसाय वैसे अनैतिक चिकित्सकों तथा अस्पतालों से भरा हुआ है, जो रोगियों की कीमत पर खूब पैसे कमाना चाहते हैं, पर अभी भी कुछ चिकित्सक ऐसे हैं जो "हिप्पोक्रेटिक शपथ " पर टिके हुए हैं, तथा व्यवसाय को साफ सुथरा रखना चाहते हैं.