कन्या भ्रूण हत्या
एपिसोड १: बेटी अनमोल है
इस एपिसोड में आमिर खान बात कर रहे हैं कन्या भ्रूण हत्या या अजन्मे कन्या शिशु की हत्या की जो एक बहुत ही भयावह तथा दुखद पहलु है और सभ्य समाज के लिए चेतावनी है. इस अमानवीय गैरकानूनी कृत्य में पति तथा ससुराल पक्ष केलोगों का दबाब, चिकित्सकों की धन लिप्सा तथा पुरुष प्रधान समाज की वह मानसिकता जिम्मेवार है जो किसी भी कीमत पर पुत्र की प्राप्ति करना चाहते हैं. इस घृणित मानसिकता के भयावह परिणाम के रूप में आजादी के बाद करीब पांच करोड़ अजन्मे बेटियों की हत्या हो चुकी है तथा कई पीढ़ियों के युवाओं को जीवन साथी नहीं मिल पाये हैं